सहरसा बिहार श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत धमसैना गांव वार्ड नंबर एक सरस्वती स्थान देवघाड़ा से 208 कन्याओं के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई।कलश शोभा यात्रा का नेतृत्व पंचायत के पूर्व मुखिया वीना देवी,प्रतिनिधि अनिमेष कुमार यादव सहित पूरे ग्रामीण कर रहे थे। कलश शोभा यात्रा में शामिल कन्याओं ने गांव के बगल स्थित जगधर घाट से जल भड़कर पूरे गांव का भ्रमण कर यज्ञस्थल पर पहुंचे जहां वेद मंत्रोचारण द्वारा सभी कन्याओं का कलश स्थापित किया गया।कार्यक्रम को लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिमेष कुमार ने बताया की आज कलश शोभा यात्रा निकाली गई और रविवार से दिन के चार बजे से रात्रि नौ बजे तक वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री द्वारा श्री मद भागवत कथा सुनाया जाएगा। श्री मद भागवत कथा की समाप्ति 7 सितंबर 2022 को होगी। इस मौके पर दिनेश यादव,श्यामसुंदर यादव, संजय यादव, ललन यादव, नारायण साह, जितनी देवी, ममता देवी, बिंदु शर्मा, नरेश मुखिया सहित पूरे ग्रामीण मौजूद थे।

Subscribe to my channel



