उन्नाव : रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव सेंट्रल द्वारा जिलाधिकारी आवास पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ब्रेकिंग
उन्नाव
गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव सेंट्रल द्वारा जिलाधिकारी आवास पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांसु पटेल ने रुद्राक्ष व कदम्ब के पौधों को लगाया
रोटरी क्लब के पूर्व मंडल गवर्नर अरविंद कमल ने जिलाधिकारी श्री कुमार को व रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव सेंट्रल के अध्यक्ष अजेन्द्र अवस्थी ने मुख्य विकास अधिकारी श्री पटेल को रोटरी क्लब का मेम्बर्स बनाए जाने की घोषणा करते हुए रोटरी का बैच लगाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी जी का विगत दिवस जन्मदिन की बधाई के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
सभी मेंबर्स ने जिलाधिकारी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।
सदर विधायक के पुत्र प्रखर गुप्ता बिछिया ब्लाक प्रमुख के पुत्र सूर्यांश गुप्ता , पत्रकार प्राचीन्द्र मिश्रा , कृषि उपकरण व्यवसायी आर पी सिंह , अखिलेश श्रीवास्तव को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने रोटरी क्लब का पिन लगाकर मेम्बर घोषित किया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने अपने सभी को वृक्षारोपण के लिए धन्यवाद देते हुए रोटरी क्लब के कार्यो की सराहना की व सभी से समय समय पर वृक्षारोपण करने की अपील की ।
मुख्य विकास अधिकारी श्री पटेल ने भी रोटरी क्लब के कार्यो की सराहना की व भविष्य में सहयोग करने की बात कहीं।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रोटेरियन अतुल मिश्रा ने किया ।
इस अवसर पर विनोद कृष्ण शर्मा राजा बाबू , विनय मिश्रा , संजय शुक्ला ,अचल तिवारी, हरि मोहन निगम , सरदार गुरुशरण सिंह , सुरजीत कौर, अरविंद श्रीवास्तव , कुँवर मनीष सिंह सेंगर, मंजू लता अवस्थी, सौरभ दीक्षित, गुरु प्रसाद शुक्ला , प्रदीप तिवारी , समीर शुक्ला, सर्वेश दीक्षित , उपनिदेशक सूचना डॉ मधु तांबे , कुलदीप कटियार ,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel



