Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

गढ़वा झारखंड kandi प्रगति हॉस्पिटल में एक नवजात शिशु का मौत हो गया

kandi प्रगति हॉस्पिटल में एक नवजात शिशु का मौत हो गया

Spread the love

संभलता दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्रगति हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर बच्चा जच्चा के पेट से बाहर निकालने के दौरान एक नवजात शिशु की मौत हो गई थी। यह मामला तब प्रकाश में आया जब परिजनों ने हो हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोविंद सेठ ने गुरुवार को प्रगति हॉस्पिटल पहुंचकर संगीन मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की व उक्त अस्पताल के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रगति हॉस्पिटल के संचालक मुकेश कुमार कुशवाहा के द्वारा अवैध अस्पताल चलाया जा रहा था, जहां बुधवार की सुबह भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुड़ गांव निवासी बुलाकी पासवान की 22 वर्षीया पत्नी सिमा देवी के डिलेवरी के दौरान ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टर की लापरवाही ले कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस संदर्भ में परिजनों ने बताया कि डॉक्टर द्वारा 20 हजार रुपया ऑपरेशन चार्ज की मांग की गई थी, जिसमें 5 हजार रुपए नगद ऑपरेश शुल्क दिया गया था, शेष बाकी था। जांच के दौरान क्लिनिक संचालक क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गया था। चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा मरीज को एम्बुलेंस से उपचार हेतु रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा गया।
बता दें कि इससे पूर्व भी उक्त प्रखण्ड में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों से लगातार कई प्रकार के मामले सामने आते थे। विदित हो कि बीते 23 अगस्त को गढ़वा उपायुक्त ने कांडी प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर में उक्त प्रखण्ड में अवैध चल रहे सभी क्लिनिक व अस्पतालों को चिन्हित कर कार्यवाई करने की बेबाक बात कही थी। वहीं उक्त हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन महीनों पहले गढ़वा सिविल सर्जन कमलेश कुमार द्वारा रदद् कर दिया गया था। इसके बावजूद भी उक्त अस्पताल धड़ल्ले से चल रहा था। इस प्रकार प्रखण्ड में अभी भी कई अवैध अस्पताल चल रहे हैं, जहां गरीबों का आर्थिक शोषण किया जाता है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com