सहरसा बिहार बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों ने सरकारी बस चालक को लूटने के दौरान मारी गोली।बस चालक गंभीर रूप हुआ जख्मी।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी जांच में
बेख़ौफ़ बाईक सवार अपराधियों ने सरकारी बस चालक को लूटने के दौरान मारी गोली।बस चालक गंभीर रूप हुआ जख्मी।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी जांच में

रिपोर्ट विकास कुमार
*एंकर :-* सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही नहर के समीप बेख़ौफ़ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सरकारी बस के चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के द्वारा जख्मी बस चालक को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं। घायल बस चालक का नाम रवि कांमति बताया जा रहा है, जो जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलथी गांव का रहने वाला है, घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि घायल बस चालक रोज की तरह आज भी गुरुवार 25 अगस्त को अपने घर से सहरसा की ओर आ रहा था, इसी दौरान बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही नहर के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने लूटपाट के नियत से उसे रोका और मोबाइल, रुपए और बाईक लूटने का प्रयास किया। जिसके बाद बस चालक लूटने का विरोध किया तो अपराधियों ने उनके बाएं हाथ में गोली मारकर उनको गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। वहीं इलाज कर रहे डॉ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जख्मी को हाँथ में लगी थी गोली,जो गोली निकल गया है और उसको रिपियर कर दिया गया है।जख्मी की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इस गोली वारी की घटना को लेकर बनगांव थानां अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया की गोली बारी की घटना घटित हुई है।अभी तक जख्मी के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के उपरांत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel


