Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद फिरोजाबाद के टूण्डला में हुआ मीडिया सेंटर का शुभारंभ

Spread the love

पीड़ितों की आवाज पहुचेगी सरकार के कानों तक

पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने फीता काटकर किया कार्यालय का शुभारंभ

फिरोजाबाद । उत्त्तर प्रदेश के चुनाव को ध्यान में रखते हुए,आप सभी सम्मानित साथियों व क्षेत्र की जनता को बताने में हर्ष हो रहा है कि अपने फिरोजाबाद- टूण्डला शहर (सिटी सेंटर) में आपके अपने चेनल(News24,हिंदी खबर,C10 News,पब्लिक टीवी) कार्यालय-मीडिया सेंटर का,73 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह के कर कमलों द्वारा फीता काटकर,विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया है,अब फिरोजाबाद के राजनैतिक, सामाजिक व उत्पीड़ित लोगो की आवाज प्रशासन व सरकार तक पहुचाने में कोई दूरी नही रहेगी । इस अवसर पर डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह के अलावा पचोखरा पशु पैठ मालिक ब्रजेश उपाध्याय व ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद के क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट-डॉक्टर अमित राजौरिया के अलावा तमाम अधिकारी व राजनैतिक व सामाजिक लोग उद्घाटन के साक्षी बने,सभी का ब्यूरो हेड जे पी सिंह ने कोटि कोटि आभार व्यक्त किया

कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ होता है और लोगों को अपनी बात कहने का खुला मंच मीडिया ही होता है जिसके माध्यम से लोग अपनी बात प्रशासन के समक्ष व सरकार के समक्ष अपनी रख सकते हैं

*_आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से पंडित श्याम शर्मा की रिपोर्ट_*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com