Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा: *22 बैल गाय मुक्त, किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने देंगे:- योगी सेना

Spread the love

रिपोर्ट दयानंद यादव
*बरडीहा (गढ़वा)* कल शाम में सेना की गौतस्करी पर बड़ी करवाई की हैं, जो कि बरडीहा प्रखंड के सलगा (पश्चिम महुइया दह जंगल) के रास्ते से 10 गाये तो 2 घण्टे बाद फिर (सलगा पूरब भैरो बाबा पहाड़ के रास्ते से 12पशुओं को तस्करी कर ले जा रहे थे जिसे मुक्त कराई। इस सम्बंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है।
योगी सेना प्रदेश अध्यक्ष विपुल दुबे ने बताया कि जिले में तेजी से हो रही गौतस्करी का मामला प्रकाश में लगातार आ रहा है। योगी सेना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सलगा गांव होते हुवे तस्करी से 22 गायों को योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने कत्लखाने जाने से बचा लिया है व पशु तस्करों से मुक्त करा कर अस्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया वहीं तस्कर दोनो बार चकमा देकर भाग निकले। इस संबंध में त्वरित करवाई करते हुवे सभी गायों को पुलिस प्रशासन को सौप दिया गया, जहाँ सभी गायों को आज सुबह स्थानीय ग्रामीण पशुपालकों के बीच वितरण कर दिया गया।
वही श्री दुबे ने नगर उंटारी में घटित घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर यहां अहिपुरवा गांव के समीप शनिवार की देर रात रेलवे ट्रेक के रास्ते से 9 पशुओं को ले जाया जा रहा था जो कि ट्रेन की चपेट में आने से सभी पशुओं की मौत हो गई। इस संबंध में भी अभी तक कोई करवाई नहीं हुई हैं। यह सब घटना दुर्भाग्यपूर्ण है गढ़वा पुलिस प्रशासन को गौ तस्करी मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और एक अभियान चला कर तस्करी को रोकथाम करें और दोषियों पर कड़ी से कड़ी करवाई हो ताकि कानून का पालन हो सके और सौहार्दपूर्ण माहौल बनी रहे।
वही योगी सेना जिला प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने कहा कि पशु तस्करी बर्दाश्त से बाहर हैं और किसी भी पशु तस्करो को छोड़ा नहीं जाएगा इसके लिए हम सब 24घंटे तैयार और किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने देंगे।
जिला पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई का मांग करता हूँ ताकि गौ हत्या बंद हो सके और अपराधियों में भय व्याप्त हो।
इस दौरान योगी सेना के सत्येंद्र पासवान, प्रदीप तिवारी, ब्रजेश ठाकुर, प्रवेश प्रजापति, संजय विश्वकर्मा, महेन्द्र यादव, शशिकांत गुप्ता, अखिलेश राम एवं आदि लोगो ने अहम भूमिका निभाई

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com