Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव हिन्दू जागरण मंच ने पूरी भव्यता से निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

हिन्दू जागरण मंच ने पूरी भव्यता से निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

151 मीटर तिरंगे व लुधियाना से आए आर्मी बैंड के साथ विमल द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू जागरण मंच ने पूरी भव्यता से निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,तिरंगों से पटा शहर, फिजाओं में गूंजी देशभक्ति की हवाएं

स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ जिसे पूरे देश मे “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है।प्रधानमंत्री के आवाहन पर जहाँ नगर में हर घर तिरंगा के अभियान की मुहिम विमल द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू जागरण मंच ने पिछले 10 दिन से कमान थाम रखी है।वही 14 अगस्त को हुई विशाल तिरंगा यात्रा ने नगर का माहौल देशभक्ति मय कर दिया ।

विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर की 5 वीरवधुओ में अनीता तिवारी ,प्रतिभा गौतम, मीना गौतम, सुनीता गौतम द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया
(शहीदों की पत्नियां)ने किया, साथ ही सांसद साक्षी महाराज,सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार विभाग प्रचारक कौशल जी,जिला प्रचारक जितेंद्र जी प्रमुखः तौर पर उपस्थित रहें।

विशाल तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक झांकियां,151 मीटर विशाल तिरंगा ,लुधियाना से आया आर्मी बैंड ncc कैडेट,स्काउट गाइड की परेड,देशभक्ति के बजते गीत और स्कूली छात्रों के साथ हजारों लोगों का उत्साही जनसमूह यात्रा को अत्यंत भव्य बना रहे थे।जबकि सुबह से ख़राब मौसम भी हौसले न डिगा सका राष्ट्रभक्तों के,151 मीटर तिरंगा के साथ सांस्कृतिक झांकियां ,शहीदों की जयकार करते गगन भेदी नारों से विहंगम यात्रा को लेकर नगर में खासा उत्साह रहा व नगरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा संस्थापक विमल द्विवेदी, हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी ,नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी युवा प्रभारी मनीष अवस्थी नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, सत्येंद्र शुक्ला ,निशांत शुक्ला, मनीष मिश्रा विपिन सिंह परिमल मिश्रा अभिषेक तिवारी शिव सेवक त्रिपाठी आदि हजारों राष्ट्र भक्त मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com