Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

गढ़वा झारखंड कांडी चोराटी पहाड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक को बेरहमी से हत्या कर शव को लटकाया पेड़ मे

कांडी चोराटी पहाड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक को बेरहमी से हत्या कर शव को लटकाया पेड़ मे

Spread the love

 

संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी मझिआंव मुख्य सड़क स्थित चोरांटी पहाड़ी में सड़क से पश्चिम की ओर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। चरवाहों ने शव को एक सिध के पेड़ से लटका हुआ देखा। धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां गांव निवासी स्वर्गीय बुधु यादव के 45 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र यादव के रूप में परिजनों ने शव की पहचान किया है।
उक्त पहाड़ी में शव होने की सूचना पाकर कांडी पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजे जाने की तैयारी की ही जा रही थी कि मृतक के परिजनों ने शव ले जाने से रोक दिया। घर पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी तक उपस्थित लोगों में आक्रोश है व मुख्य सड़क पर पंक्तिबद्ध तरीके से कई बाइक लगाकर सड़क को जाम कर दिया गया। सड़क पर बैठी आक्रोशित भीड़ ने टायर जलाकर पुलिस के विरुद्ध आक्रोश जताया। मृतक का पुत्र विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता जी घर से बीते 8 अगस्त 2022 की सुबह तकरीबन 7 बजे अपनी बहन के घर सलगा गांव के लिए निकले थे। 9 अगस्त 2022 की सुबह तकरीबन 8 बजे वे अपने घर आने के लिए निकले तब से वे गायब थे। मृतक के परिजनों ने काफी खोज-बिन की, किन्तु कुछ भी पता नहीं चल सका। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्री छोड़ चला।

सड़क पर जाम करने को लेकर बैठे लोगों ने बताया कि ठीक इसी प्रकार की घटना चोरांटी पहाड़ी में ही बीते मई महीने में देखने को मिला था। आक्रोशित लोगों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को मौके पर पहुंचने की मांग को लेकर सड़क जाम किये थे ।

लगभग 6 घंटे बाद अनुमंडल एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मृतक के परिवार वालों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही कातिलों को गिरफ्त में कर लिया जाएगा।
परिवार वालों ने एसडीपीओ के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम करने हेतु जाने दिया एवं सड़क जाम हटाया।
मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, कांडी थाना प्रभारी फैज रवानी , इंस्पेक्टर राजीव कुमार ,बिस सूत्री अध्यक्ष कांडी, सासंद प्रतिनिधि कांडी, कांडी दक्षिणी जिला पार्षद नेहा कुमारी, उत्तरी जिला परिषद पति दिनेश कुमार, राजद युवा अध्यक्ष विनीत कुमार, हरिहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी द्विवेदी तथा अनेको पंचायत के लोग उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com