सहरसा बिहार अमृत महोत्सव के रूप में 75 वीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहरसा स्टेडियम में आज परेड के पूर्वव्यास का जिलाधिकारी ने जायजा लिया
अमृत महोत्सव के रूप में 75 वीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर सहरसा स्टेडियम में आज परेड के पूर्वव्यास का जिलाधिकारी ने जायजा लिया

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*ANCHOR :-* बिहार के सहरसा के स्टेडियम में अमृत महोत्सव के रूप मे मनाने वाला 75 वीं स्वन्त्रता दिवस को लेकर आज परेड का 15 अगस्त से पूर्व पूर्वव्यास किया गया।जिसका जायजा सहरसा के जिलाधिकारी आनन्द शर्मा और एसपी लिपि सिंह ने लिया।इसी दौरान उन्होंने तिरेंगे को सलामी भी दिए और साथ ही साथ परेड का निरीक्षण भी किया।इस परेड के पूर्वव्यास कार्यक्रम में सदर एसडीओ प्रदीप झा,सदर एसडीपीओ संतोष कुमार,सहित कई अधिकारी शामिल थे। परेड के कार्यक्रम में शामिल जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।15 अगस्त को 75 वीं अमृत महोत्सव के रूप में मनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।शहर से लेकर पंचायत के गांव तक स्वन्त्रता दिवस को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।
*BYTE :-* जिलाधिकारी आनंद शर्मा।
Subscribe to my channel



