सहरसा बिहार सरकारी कार्यालय परिसर में पेड गिरने से लेखापाल हुआ जख्मी, दो गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त
सरकारी कार्यालय परिसर में पेड गिरने से लेखापाल हुआ जख्मी, दो गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* रविवार को सहरसा समाहरणालय परिसर स्थित कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा कार्यालय परिसर में एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की जा रही थी। मजदूर रंग रोहन के कार्य में जुटे हुए थे। घटना में दो गाड़ी चकनाचूर हो गई तो वहीं विभाग के एक लेखापाल पंकज कुमार पाराशर जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में विभाग के उप परियोजना निदेशक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मजदूर स्वतंत्रता दिवस को लेकर परिसर में साफ-सफाई व रंग रोहन का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान अचानक परिसर में लगा पुराना विशाल पेड गिर गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल और एक ई रिक्शा चकनाचूर हो गई वहीं पेड़ के नीचे दब कर विभाग के एक कर्मी भी जख्मी हो गए। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुराना और जर्जर पेड़ होने की सूचना पूर्व में वन विभाग को दी गई थी। गनीमत रही कि वहां पर अन्य मजदूर नहीं थे नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
*BYTE :-* उप परियोजना निदेशक राजेश कुमार सिन्हा।

Subscribe to my channel


