सहरसा बिहार सहरसा स्कूल में बाढ़ का पानी घुसा,शिक्षक तेज बहाव पानी में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को हुआ मजबुर
सहरसा स्कूल में बाढ़ का पानी घुसा,शिक्षक तेज बहाव पानी में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को हुआ मजबुर

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)
*एंकर :-* सहरसा जिले के कोशी बांध के अंदर नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर स्कूल में बाढ़ का पानी घुसने से शिक्षक और छात्र को स्कूल जाने आने में काफी परेशानी हो रही है।शिक्षक जान जोखिम में डालकर तेज बहाव पानी में स्कूल जाने को मजबूर है।तेज बहाव पानी में कभी भी हादसा का शिकार हो सकता है शिक्षक।वहीं विभाग लापरवाह बनकर हादसे का इंतजार कर रही है। इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षक तेज बहाव पानी में स्कूल जा रहे हैं।शिक्षकों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतें हो रही है।
जानकारी हो की यह स्कूल नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत कोशी बांध के अंदर डरहार ओपी थानां क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में अवस्थित है।जहां इनदिनों बाढ़ का पानी स्कूल में घुस गया है।जिससे शिक्षकों और छात्र को काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है।वहीं विभाग को इन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
तेज बहाव पानी में जाने को मजबूर शिक्षक मृतुल्लाह ने बताया की बाढ़ के समय स्कूल जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और स्कूल में भी बाढ़ का पानी घुस जाता है।जिससे काफी परेशानी होती है।जान जोखिम में डालकर तेज पानी के बहाव में जाना पड़ता है।मजबूरी है नोकरी करते हैं तो जाना पड़ेगा ही स्कूल।वहीं दूसरा शिक्षक मुकुंदचंद्र भारती ने कहा कि विभाग और जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।और हादसे का इंतजार कर रही है।उन्होंने ये भी कहा की हरेक साल बाढ़ का पानी आने से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और स्कूल में भी बाढ़ का पानी घुस जाता है।काफी परेशानी झेलकर स्कूल जाते हैं।कोई देखने वाला नहीं है।
Subscribe to my channel

