Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद आज रात्रि 12 बजे से टोल टैक्स होगा महंगा

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

फिरोजाबाद। कोविड काल के बाद टोल प्लाजा के रेटों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हो गई। 31 मार्च के बाद टोल की दरों में नौ प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की गई। रात 12 बजे के बाद से नई दरें लागू कर दी गईं। अब चार पहिया और अन्य भारी वाहन स्वामियों पर और बोझ बढ़ गया।

आगरा-कानपुर हाईवे पर जिले की सीमा में दो टोल टूंडला और कठफोरी पड़ते हैं। अभी तक आगरा से आने वाले वाहनों का टूंडला टोल पर एक तरफ का शुल्क 90 रुपये लगता था। नई दरें लागू होने पर यह 100 रुपये चार पहिया वाहन का हो गया। वहीं आने-जाने का रिटर्न शुल्क 150 रुपये होगा। यह शुल्क फास्टैग का होगा। कैश में इसका दोगुना शुल्क देना होगा। इसके अलावा अन्य बड़े वाहनों पर भी शुल्क बढ़ोतरी होगी।

टूंडला टोल प्लाजा के मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया कि वार्षिक बढ़ोतरी हर वर्ष एक अप्रैल से लागू होती है। पूर्व में टूंडला टोल प्लाजा की दरें काफी कम थीं। एक तरफ का टैक्स 55 रुपए था तो वहीं दोनों तरफ का 90 रुपए था। उसके बाद बढ़कर यह एक तरफ का 90 रुपए हो गया था। अब एक बार फिर टोल की मूल्य दरों में वृद्धि होने जा रही है। 31 मार्च की रात्रि 12 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com