सहरसा बिहार गिरने से एक बालक की घटनास्थल पर मौत
गिरने से एक बालक की घटनास्थल पर मौत

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर-: बुधवार की देर संध्या को बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत सहुरिया पुर्वी पंचायत स्थित रुपोली गांव वार्ड नंबर 6 पंडीत टोला में अचानक कच्चा दीवाल गिर जाने से एक नाबालिग बालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक बालक सनीश पंडित के करीब 10 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बताया गया है। स्वजनों ने बताया कि परोसी बच्चों के साथ घर के आगे सड़क किनारे खेल रहे थे उसी दौरान कच्चा दीवाल गिर जाने से दिवाल के अन्दर दबा गया। हालांकि दिवाल गिरने की जोड़दार आवाज को सुनकर कर आस परोस के लोगों की भीड़ जुट गई, लोगों ने दिवाल के अन्दर से दबे बालक को बाहर निकला और सीएचसी सौरबाजार में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया । बतादें कि मृतक बालक भाई में अकेला था, मृतक बालक के पिता गांव में मजदूरी कर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण किया करते हैं । समाचार संकलन के दौरान थाना में सूचना नहीं दिए गए थे।

Subscribe to my channel



