गढवा युवा समाजसेवी दिनेश कुमार ने खरौंधा के युवाओं को प्रदान किया फुटबॉल

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी/ युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खरौंधा गांव के खेल मैदान में गुरुवार को युवा समाजसेवी सह कांडी उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य के उमीदवार सुषमा कुमारी के पति दिनेश कुमार ने दर्जनों युवाओं के बीच फूटबॉल प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
फुटबॉल पा कर सभी युवा प्रसन्न होते हुए एक साथ जोरदार तालियों से दिनेश कुमार का अभिवादन किया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि कांडी प्रखंड के सभी गावों में युवा एक खेल कमेटी का गठन कर लें। इसके बाद उन्हें जिस खेल सामग्री की जरूरत हो मुझे बताएं। क्रिकेट, फूटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे।
कहा कि प्रखंड के खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला से लेकर राज्य स्तर तक ले जाने में उन्हें भरपूर मदद दी जाएगी।
मौके पर- मोहन सोनी, छोटू पासवान, गोलू पासवान, गनोरी राम, विपुल कुमार, विकाश सिंह सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



