गढ़वा झारखंड राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद यादव के नेतृत्व में तीनों जिला की टीम ने डीडीसी से मेघा भरद्वाज को एक मांग पत्र सौंपा
राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद यादव के नेतृत्व में तीनों जिला की टीम ने डीडीसी से मेघा भरद्वाज को एक मांग पत्र सौंपा


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा पलामू के तीन जिले गढ़वा पलामू व लातेहार में सुखाड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है बारिश नहीं होने के कारण किसान हताश व नाराज़ हैं धान का बिछड़ा सूख रहा है पशुओं को चारा भी उपलब्ध नहीं हो रहा है इन सभी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के उक्त तीनों जिले की टीम आयुक्त से मिलने पहुंचे आयुक्त की अनुपस्थिति में डीडीसी मेघा भरद्वाज को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव के नेतृत्व में उक्त तीनों जिले की टीम ने एक मांग पत्र सौंपा मांग पत्र में लिखा है कि वर्ष 2022 का सुखा अकाल का विशेष आकलन करने की आवश्यकता है साथ हि पंचायत स्तर पर राहत कार्य चलाई जाए दिहाड़ी मजदूर दैनिक मजदूर जिन्हें काम नहीं मिला हो उन्हें निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई जाए मांग पत्र सौंपने वाले में छतरपुर के पूर्व प्रत्याशी विजयराम धनंजय पासवान गिरिजानंद सिंह विश्वनाथ राम युवा समाजसेवी विनीत कुमार संजय यादव विजय रविदास रफीक अंसारी अरुण कुमार चंद्रवंशी नंदकिशोर राम सहित और सैकड़ों राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Subscribe to my channel



