सहरसा बिहार जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई गोलीबारी, रणक्षेत्र में बदला इलाका, दहशत का माहौल
जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई गोलीबारी, रणक्षेत्र में बदला इलाका, दहशत का माहौल

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सहरसा जिले क्षेत्र के पतरघट प्रखंड अंतर्गत किसनपुर पंचायत स्थित वार्ड 5 में जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों द्वारा दर्जनों से अधिक राउंड गोलीबारी करने की घटना सामने आई है। वहीं बताते चलें कि किसनपुर पंचायत स्थित वार्ड 5 में जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगों द्वारा गोलीबारी करने की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही पतरघट पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की रही टोला बस्ती निवासी एक पक्ष के अशोक मंडल, धीरेंद्र मंडल, राजकुमार मंडल एवं दुसरे पक्ष के सुरमाहा बस्ती निवासी अरूण यादव, प्रमीत यादव, सुबन यादव एवं पवन यादव के बीच लगभग एक एकड़ से अधिक जमीन पर अपना-अपना दखल कब्जा तथा खतियानी जमीन बताकर दावेदारी पेश किया जा रहा है। जिसको लेकर गुरुवार की सुबह एक पक्ष के अशोक मंडल सहित अन्य के द्वारा धान रोपाई के उद्देश्य से ट्रेक्टर से खेत जोत किया जा रहा था। इसी दौरान दुसरे पक्ष के अरूण यादव, प्रमीत यादव, सुबन यादव, पवन यादव सहित 15 अज्ञात बदमाशों के द्वारा अवैध हथियार के साथ खेत पर पहुंचकर विरोध करते हुए अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जिस फायरिंग के दौरान दो राउंड गोली ट्रैक्टर के इंजन में जा लगी है। इस घटना को लेकर पीड़ित किसान ने ओपी प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Subscribe to my channel


