सहरसा बिहार हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से खेत में पटवन कर रहे 35 वर्षीय युवक की मौत
हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से खेत में पटवन कर रहे 35 वर्षीय युवक की मौत

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* हाइ टेंशन तार की चपेट में आने से खेत में पटवन कर रहे 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।घटना सहरसा जिले के बिहरा थानां क्षेत्र के बारा भरना गांव वार्ड नं 1 का बताया जा रहा है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।मालूम हो कि मृतक युवक का नाम सुनील तांती है जो बिहरा थानां क्षेत्र के बारा भरना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक तीन भाई था जिसमे वो दूसरे नंबर पर था।मृतक को दो लड़का और दो लड़की था।स्थानीय लोगों की माने तो मृतक अपने खेत में पानी का पटवन कर रहा था उसी दौरान हाइ टेंशन तार की चपेट में आकर वो झुलस गया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी हालत में सदर अस्पताल में किया भर्ती जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वही मृतक के पिता राजिंदर तांती की माने तो मेरा पुत्र सुनील तांती अकेले खेत में पानी का पटवन कर रहा था।पानी पटवन के दौरान ही हाइ टेंशन तार की चपेट में आ गया और मेरा पुत्र खेत में ही झुलस गया। सूचना मिलते ही हमलोग खेत गए जहाँ वो पटवन कर रहा था तो देखे खेत गिरा हुआ था।आनन फानन में पुत्र को उठाकर सदर अस्पताल लाएं जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Subscribe to my channel



