गढ़वा झारखंड बर्ज पात की चपेट में एक गाय की मौत
बर्ज पात की चपेट में एक गाय की मौत

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
हरिहरपुर। सोमवार की दोपहर बाद हुए वज्रपात में प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बत्तो खुर्द निवासी ऋषि चंदन गुप्ता की दुधारू गाय की मृत्यु हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को घर के आस पास के खेतों में गाय चर रही थी तभी तेज आंधी व गरज के साथ बारिश होने लगी जिसमें वज्रपात भी हुई ठनका ऋषि चंदन गुप्ता के गाय पर गिर गई , जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई ज्ञात हो कि गाय बीते 4 महीने से गर्भावस्था में थी गाय की मृत्यु हो जाने से गौ पालक को 30 से 35 हजार रुपये की नुकसान हुई है। वज्रपात के पश्चात गौ पालक के द्वारा पशु अस्पताल कांडी के कर्मी कमता सिंह को सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही कामता सिंह अपने सहयोगी संजय यादव के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर गाय का पोस्टमार्टम किया उसके पश्चात गौ पालक ऋषि चंदन गुप्ता को गाय को सौप दिया गया।

Subscribe to my channel



