Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार भगवान से किसान कीर्तन भजन कर बारिश के लिए लगा रहें हैं गुहार

भगवान से किसान कीर्तन भजन कर बारिश के लिए लगा रहें हैं गुहार

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

 

*Anchor :-* यूँ तो कहने के लिए बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन सहरसा जिले में तपती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है वहीं इस बीच बारिश नही होने से जहां आम लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं तो वहीं किसानों के साथ खेती की समस्या उतपन्न हो गई है वजह यह है अभी धान रोपनी का समय है और बारिश नही होने की वजह से किसानों के खेतों में दरारें पड़ गई है हालांकि कुछ संभ्रांत किसान महंगे दामों में डीजल खरीदकर धान की रोपनी करने को मजबूर हैं लेकिन वो नाकाफी साबित हो रहा है क्योकि धान को रोपने बाद पानी सूख जाता है जिसके कारण खेतो में दरार हो जा रहा है। लिहाजा अब जिले के किसानो ने भगवान से मदद की आस लगाए हुए है।किसान अब खेतों में ढोलक झाल मृदंग के साथ भजन गाकर इंद्र भगवान से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द बारिश हो ताकि वो अपने खेतों में धान की फसल लगा सके और अपना जीविका चला सके वहीं किसानों ने इस दौरान सरकार से भी डीजल अनुदान कि मांग की हैं।दूसरी तरफ कोसी नदी जिसे बिहार शोक कहा जाता है उसमे भी पानी बहुत कम है।जबकि जुलाई के महीने में कोशी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ रहता था।
इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ज्ञानचंद्र शर्मा ने बताया कि इस महीने में जिले में 83 प्रतिशत बारिश कम होने वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोसी के इलाके में जुलाई के महीने में धान रोपनी का काम समाप्त हो जाता है लेकिन बारिश नही होने कारण अभी तक मात्र 49 प्रतिशत ही धान की रोपनी हुई है। जो भी धान की रोपाई हुई वह भी पानी के अभाव में सुख चुकी है।कोशी नदी में पानी में कम होने के कारण नहर से भी सिचाई नही हो पा रही है।सरकार के द्वारा किसानों के लिए शहर की बिजली को कम कर गावँ में दी जारही है लेकिन वो भी नाकाफी साबित हो रहा है।

*Byte :-* ज्ञानचंद्र शर्मा जिला कृषि पदाधिकारी सहरसा।
*Byte :-* किसान।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com