BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

नीट-2026 में शानदार प्रदर्शन कर हर्ष राज ने रोशन किया समाज और परिवार का नाम

नीट-2026 में शानदार प्रदर्शन कर हर्ष राज ने रोशन किया समाज और परिवार का नाम

Spread the love

नीट-2026 में शानदार प्रदर्शन कर हर्ष राज ने रोशन किया समाज और परिवार का नाम

मेहनत और लगन के दम पर हासिल की सफलता, गांव में खुशी का माहौल; माता-पिता और दादा-दादी ने जताई प्रसन्नता

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

नीट-2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर हर्ष राज ने अपने परिवार, समाज और गांव का नाम रोशन किया है। हर्ष की सफलता से उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हर्ष राज के पिता संजय कुमार ने बताया कि हर्ष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। विद्यालय में भी वह पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती छात्र के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर मेहनत की और कठिन परिस्थितियों में भी अपने प्रयासों से पीछे नहीं हटे। हर्ष की मां पामिला देवी ने कहा कि उनका बेटा शुरू से ही मेहनती रहा है। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन और निरंतर मेहनत ने उसे यह सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि हर्ष ने अपने परिश्रम से परिवार का मान बढ़ाया है। हर्ष की सफलता पर उनके दादा भुवनेश्वर बाबू और दादी रामप्यारी देवी भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। पोते की उपलब्धि पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर्ष ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने हर्ष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नीट-2026 में हर्ष राज के शानदार प्रदर्शन से पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि हर्ष की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्ष भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com