Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार संजय कुमार झा पत्रकार के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

संजय कुमार झा पत्रकार के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर-  गुरुवार  को बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार  प्रखंड सभागार भवन में पत्रकार संजय कुमार झा की आकस्मिक निधन से मर्माहत प्रखंड संघ के पत्रकारों ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शोक सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न पत्रकारों ने कहा की संजय कुमार झा के आकस्मिक निधन से हमलोगों ने एक साथी खो दिया। इनके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। उसके उपरांत उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, उप प्रखंड प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधी ने स्वं संजय कुमार झा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय संजय कुमार झा सहज और कुशल पत्रकार होने के साथ ही अच्छे इंसान थे। उनके परिवार पर जो पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में ईश्वर दुखी परिवार को शांति प्रदान करें।  शौक सभा की अध्यक्षता  प्रखंड प्रमुख नजमुन निशा एवं संचालन उप प्रमुख धिरेन्द यादव ने किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनियां ढ़ण्ढनियां, अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पांडे,मनरेगा पीओ प्रमोद प्रियदर्शी, प्रभारी थाना अध्यक्ष विशाल कुमार,  पत्रकार छत्री कुमार, ललन कुमार, संतोष कुमार ,मिथिलेश कुमार, मन्टुन कुमार, अमित कुमार, आशुतोष झा, राजू गुप्ता , अमन कुमार, मुरलीधरन कुमार, विकास कुमार, राजद युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव, गजेन्द कुमार उर्फ बीडीओ, सौरबाजार दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, सुमित कुमार उर्फ बिट्टू यादव समेत अन्य
सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिगण शामिल रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com