Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : डेंगू बुखार एवं संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रशासन सक्रिय

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई
जिलाधिकारी अविनाश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद की समस्त नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु 05 व 06 सितम्बर 2021 को विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी वार्डो एवं गांवों में सड़कों,गलियों एवं नाली-नालों की सफाई,खाली प्लाटों की सफाई,जल भराव वाले स्थलों की सफाई के साथ कीटनाशक/एन्टी लार्वा दवाईयों का छिड़काव भी करवाया गया।जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों ने नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई अभियान का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से कहा है कि डेंगू के मच्छर रूके हुए पानी पर पनपते हैं। इसलिए बुखार एवं संचारी रोगों की रोकथाम हेतु अपने वार्डो एवं गांवों में विशेष सफाई रखें तथा किसी प्रकार का जल भराव न होने दें।बुखार से पीड़ित को तत्काल निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य पर खून की जांच कराकर दवाई लें। उन्होने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सम्भावित डेंगू बुखार एवं संचारी रोगों के दृष्टिगत निरन्तर सफाई अभियान चलाते रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com