चित्रकूट चित्रकूट जनपद को सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन
चित्रकूट जनपद को सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

आज जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिले को सूखा घोषित कराने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदया पूजा यादव जी कर्वी चित्रकूट को सौंपा जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने मांग की हमारा जनपद बुंदेलखंड क्षेत्र के सबसे पिछड़े क्षेत्र में आता है और यहां पहले से ही किसान परेशान है अब सूखा की स्थित है जिससे आम जनता परेशान है सूखे को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट मांग करती है जनपद चित्रकूट को सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा दिया जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके कांग्रेसी पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने जब से भाजपा सरकार आई है लगातार महंगाई बढ़ रही है इस महंगाई से किसान व्यापारी मजदूर सभी परेशान किसान की कमर टूट रही है डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं इस महंगाई से किसान पूरी तरह से त्रस्त है और पहले से ही बुंदेलखंड में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं इस सूखे के कारण किसान बुरी तरह से परेशान है किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी मांग करती है जनपद चित्रकूट को जल्द से जल्द सूखा घोषित कर किसानों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए नहीं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए विवश होगी इस मौके पर जिला महासचिव कालीचरण राजपूत जिला सचिव यमुना शुक्ला कुलदीप द्विवेदी अनिल कुमार यादव जगजाहिर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा सविता पाल मानवेंद्र सिंह जय सिंह उदय नारायण रामसेवक शिव शंकर आदि कई कांग्रेस जन मौजूद रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



