Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार बस स्टैंड के समीप बाइक सवार दो युवक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

बस स्टैंड के समीप बाइक सवार दो युवक लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Spread the love

 

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सदर थाना गश्ती पुलिस को देखकर स्थानीय बस स्टैंड पर बाइक घुमा कर भाग रहे दो युवक को खदेड़ कर पकड़ा गया। जिनकी तलाशी लिए जाने पर एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। सदर थाना एएसआई राजेश यादव ने बताया कि पुलिस गश्ती गाड़ी को देखकर बीआर 19 क्यू 3972 बाइक पर सवार दो युवक भागने लगे। जिनको भागते देख संदेह के आधार पर खदेड़ कर पकड़ा गया। उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्त में आए अपराधी बस स्टैंड , वार्ड नंबर 19 निवासी सतो मल्लिक के पुत्र राजा कुमार मल्लिक हैं। वहीं उनके दूसरे साथी खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलगरा गांव , वार्ड नंबर 6 निवासी उमेश मल्लिक के पुत्र रणवीर मल्लिक थे। गिरफ्तार दोनों युवक ने बताया कि वे लोग सुनसान इलाके में हथियार के बल पर लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया।
*BYTE :-* सदर थाना एएसआई राजेश यादव।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com