BreakingPublicबिहार

आपरेशन मुस्कान के तहत 64 मोबाइल धारक को सुपुर्द किया गया मोबाइल

आपरेशन मुस्कान के तहत 64 मोबाइल धारक को सुपुर्द किया गया मोबाइल

Spread the love

लोकेशन सहरसा विकास कुमार 

आपरेशन मुस्कान के तहत 64 मोबाइल धारक को सुपुर्द किया गया मोबाइल

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। अभियान की शुरुआत 16 अगस्त 2024 को की गई थी। फेज-01 से फेज-06 तक कुल 288 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए,जिनकी अनुमानित कीमत 41,88,785 रुपये आंकी गई है। इसी क्रम में 28 फरवरी 2026 को ऑपरेशन मुस्कान फेज-07 के अंतर्गत 64 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित मोबाइल धारकों को लौटाए गए। इनकी अनुमानित कीमत 14,52,364 रुपये है। अब तक कुल सात चरणों में 352 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 56,41,149 रुपये है।
पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कोशी क्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक कुमार आशीष एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को शनिवार सौंपे गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक एवं ट्रैक अवश्य कराएं। पुलिस का उद्देश्य नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाना है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com