आगरा दिनदहाड़े एक्टिवा सवार महिला से लूटी चेन कपड़े से मुंह छुपा रखा था बाइक सवार आरोपियों ने
दिनदहाड़े एक्टिवा सवार महिला से लूटी चेन कपड़े से मुंह छुपा रखा था बाइक सवार आरोपियों ने


दिनदहाड़े एक्टिवा सवार महिला से लूटी चेन
कपड़े से मुंह छुपा रखा था बाइक सवार आरोपियों ने
अगरा। बेटी को घर से पास कॉलेज बस में छोड़ने आयी एक्टिवा सवार महिला से चेन लूट की घटना हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने मुँह को कपड़े से ढका हुआ था। बदमाशो ने महिला को गोली मारने की धमकी भी दी। एक्टिवा छोड़कर महिला ने पैदल घर की तरफ दौड़ लगा दी।
घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे की है। शिव शक्ति विहार कालिन्दी विहार निवासी रंजना सिंह पत्नी सतेंद्र कुमार की बेटी डॉक्टर एमपीएस कॉलेज में पढ़ाई करती है। 100 फुटा रोड स्थित अरबी डिग्री कॉलेज के पास कॉलेज की बस रुकती है। रंजना सिंह के अनुसार उन्होंने बेटी को बस में बैठाया और वापस घर आ रही थी कि तभी कपड़े से मुंह को ढके बाइक पर सवार दो बदमाशो में से पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। उन्होंने बताया कि एक बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी डर से उन्होंने अपनी एक्टिवा को छोड़ा और वह वहां से पैदल घर की ओर भागी। जिसके बाद बदमाश वहां से भाग गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस कन्ट्रोल नम्बर पर दी। सूचना मिलते ही थाना एत्माउद्दौला पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को देख रही है।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद जिले
Subscribe to my channel
