Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट राजापुर तहसील परिसर में जूनियर अधिवक्ताओं द्वारा अनशन में बैठकर तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाए

राजापुर तहसील परिसर में जूनियर अधिवक्ताओं द्वारा अनशन में बैठकर तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाए

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

राजापुर तहसील परिसर में जूनियर अधिवक्ताओं द्वारा अनशन में बैठकर तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए उप जिला अधिकारी महोदय के द्वारा अनशन समाप्त करवाया गया

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर में आज के अनवरत अनशन की अगुवाई अनुज शुक्ला एड0 के नेतृत्व मे तहसील राजापुर के भ्रष्टाचारी तहसीलदार के कृत्यों से आहत होकर चालू किया गया जिसमे माननीय जिलाधिकारी महोदय तत्काल प्रभाव से मामले का संज्ञान लेते हुये राजापुर तहसीलदार को हटाकर मऊ न्यायिक तहसीलदार बनाकर स्थानांतरित किया गया और कर्वी सदर तहसीलदार संजय अग्रहरी को राजापुर तहसीलदार बनाया गया। रात्रि 8 बजे के करीब प्रमोद झा उपजिलाधिकारी राजापुर द्वारा समस्त अधिवक्ता साथियों को जूस पिलाकर अनसन समाप्त कराया गया। अनशन समाप्त होने पर अनुज शुक्ला एड द्वारा इस जीत का श्रेय सभी जूनियर अधिवक्ताओं को दिया गया। चूंकि इस अनशन में समस्त जूनियर अधिवक्ताओं की पूर्ण भागीदारी थी। इस लिए सभी जूनियर अधिवक्ताओं को जीत की बहुत बहुत बधाई देते हुए आगे भी ऐसी सभी जूनियर अधिवक्ताओं के साथ की अपेक्षा की गई। इसके साथ ही रात्रि कालीन जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय द्वारा ट्रांसफर लेटर आ जाने पर जूनियर अधिवक्ता एकता जिन्दाबाद के नारे तहसील परिसर में गूंज उठा। एडवोकेट अनुज कुमार शुक्ला के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया तहसील परिसर में अपने जूनियर अधिवक्ता साथियों के सहयोग से हमेशा से ही न्याय संगत कार्य किया गया है उप जिलाधिकारी राजापुर के द्वारा हमेशा ही तहसील परिसर में न्याय संगत कार्य करवाया जाता है जब भी कोई भी प्रार्थना पत्र तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी को प्राप्त होता है तत्काल प्रभाव से उस पर लिखित आदेश करते हुए संबंधित विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए त्वरित कार्रवाई करवाई जाती है अधिवक्ताओं द्वारा तहसील परिसर में जो भी कार्य किए गए हैं अधिकारी पर लगाए गए आरोप सत्य है या असत्य इस बात की पुष्टि चैनल नहीं करता इस मौके पर तहसील परिसर में जूनियर अधिवक्ता अधिक संख्या में मौजूद रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com