फिरोजाबाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा पाल का चुनावी कैंपेन प्रसंशा एवं चर्चा का विषय बना

सिरसागंज कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रतिमा पाल ने गांव नगला सदा मे जाकर भूमिहर जाती विशेष की महिलाओं का हाल चाल पूछा , जाकर जल ग्रहण किया एवं बच्चों को गोदी मे अपना प्यार जताया। उन्होंने उस परिवार मे जाकर महिला एवं उनके बच्चे से हाल चाल पूछा जिनके परिवार से एक पति एवं पिता का साया उठ गया था। गांव नगला सदा एवं आसपास के गाँव मे कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा पाल की प्रसंशा एवं चर्चा का विषय बना हुआ है। वो बीहड़ औऱ आसपास के उन गांव मे दौरा कर रही है जहाँ पर अभी तक किसी भी राजनैतिक पार्टी का प्रत्याशी नही पहुँचा हैं, वो गांव अभी आज के आधुनिक साधनों से वंचित हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा पाल उन गांव गांव मे जाकर भ्रमण कर रही है जहाँ मकान कच्चे बने हुए, तालाब का कोई रख रखाव नही, गांव मे कच्चे रोड है, पानी नलकूप की व्यवस्था नही है।
प्रतिमा पाल के अनुसार कांग्रेस किसी जात पात की राजनीति नहीं करती है काँग्रेस पार्टी को मौका दीजिये ,पार्टी मे जाति मतभेद नही है
Bureau Chief Lalit kumar Yadav
Subscribe to my channel



