फतेहपुर सीकरी सीकरी में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने किया
सीकरी में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने किया

*सीकरी में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने किया वृक्षारोपण, 110 फलदार व छायादार वृक्ष लगाए*
फतेहपुर सीकरी: कस्बे के रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया गया
बताते चलें कि निरीक्षक आगरा किला के निर्देशन पर फतेहपुर सीकरी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बैरक एवं कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर एसआई जगराम सिंह ने बताया कि रेलवे चौकी के अंतर्गत फलदार व छायादार वृक्ष मिलाकर करीब 110 नए वृक्ष लगाए गए हैं उन्होंने आगे बताया कि वृक्ष धरती के परिस्थितिक तंत्र का अहम हिस्सा है इसी तंत्र के कारण धरती पर जीवन संभव है वृक्षों की कटाई के परिणाम हमें बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग के रूप में मिलते हैं प्राचीन समय से ही मानव वृक्षों पर ही निर्भर रहा है और अभी भी वृक्ष हमें बहुत कुछ प्रदान करते हैं वृक्षारोपण के दौरान हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह मीणा, कॉन्स्टेबल राहुल मीणा, कॉन्स्टेबल के राशि सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



