Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई

भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

आज टूंडला नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई और नगर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद भाजपा नगर कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा किए गए देश हित के कार्यों का उल्लेख किया गया इस दौरान नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा की परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी द्वारा तत्कालीन भारतीय समाज में व्याप्त संकीर्णता एवं कुरीतियों का विरोध किया तथा उनका मत था कि सामाजिक परंपराओं एवं मान्यताओं को तभी स्वीकार करना चाहिए जब वे उचित जान पड़े उन्होंने वे निर्धनता और अज्ञानता को समाप्त करना चाहते थे जिला मंत्री दुष्यंत जादौन ने कहा स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युग में काफी प्रासंगिक है जिसे अपने जीवन में लागू कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं हमारे देश के अनेकों युवाओं द्वारा स्वामी जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में समूचे भारत में मनाया जाता है भाजपा एससी मोर्चा ब्रजक्षेत्र के प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा स्वामी विवेकानंद को हम संकल्प शक्ति और विचारों की ऊर्जा अध्यात्म और आत्मविश्वास का एक पावर हाउस भी कह सकते हैं वेदों के ज्ञाता और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद ने ना केवल भारत की आध्यात्मिक संस्कृति को देश एवं दुनिया में एक नई पहचान दिलाई बल्कि लोगों को जीवन जीने का सही तरीका भी बताया उन्होंने रामकृष्ण मठ की स्थापना की गुलाम भारत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए वह कहते थे कि किसी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर करता है इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख चो,भंवर सिंह,जिला मंत्री संजय परमार,तरूण शर्मा,अजीत जुरेल,लोकेश जादौन,जितेन्द्र शर्मा,सुनील पाठक ब्रजपाल सविता ब्रजवीर चौहान आदि उपस्थित थे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com