Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा चिकित्सक स्वस्थ भारत की परिकल्पना के आधार स्तंभ: बबीता पाठक

चिकित्सक स्वस्थ भारत की परिकल्पना के आधार स्तंभ: बबीता पाठक

Spread the love

आगरा

आगरा: आनंद वाहिनी संयोजिका बबिता पाठक व सोनम आहुजा के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे के सुअवसर पर शहर के प्रमुख सेवाभावी चिकित्सकों का उनके क्लीनिक और हॉस्पीटल में जाकर सम्मान किया गया। सभी को प्रतीक चिन्ह देकर और पट्टिका पहनाकर उनकी सेवाओं को याद किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में मार्गदर्शन देने वालीं केंद्रीय राज्यमंत्री की धर्मपत्नी मधु बघेल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बबिता पाठक ने कहा चिकित्सक स्वस्थ भारत की परिकल्पना के आधार स्तंभ हैं। कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। सचिव सोनम आहुजा ने भी उनके सेवा भाव की जमकर सराहना की। डॉक्टर्स डे पर डा सलोनी सिंह बघेल, डा रुचि रानी गौतम,डा एकता गुप्ता, डा एल एन गुप्ता, डा दर्शा कुमार, डा सूरज कुमार जैसे प्रतिष्ठित डॉक्टर्स का सम्मान किया गया। कीर्ति धवन विक्की सोनम अहूजा आदि लोग मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com