फूल तोड़ने गई महिला को सांप ने काटा हुई मौत
फूल तोड़ने गई महिला को सांप ने काटा हुई मौत

सहरसा बिहार
विकास कुमार रिपोर्ट
फूल तोड़ने गई महिला को सांप ने काटा हुई मौत
45 वर्षिय महिला की सर्प कांटने से हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम। फूल तोड़ने के दौरान कांटा था सर्प।पुलिस जांच में जुटी।
सहरसा से खबर आ रही जहाँ आज सोमवार को फूल तोड़ने के दौरान 45 वर्षिय महिला को सांप काट लिया।बेहोशी हालत में परिजन नजदीक के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र सिमरीबख्तियारपुर ले गया।जहाँ डॉ प्राथमिक उपचार कर महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां रास्ते में ही उक्त महिला की मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।घटना सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के नया टोला वार्ड नं 1 की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार महिला की पहचान पति सुशील भगत की पत्नी पिंकी देवी की रूप में हुई है।जिसकी उम्र तकरीबन 45 साल है और सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के नया टोला वार्ड नं 1 की रहने वाली बतायी जा रही है।बतातें चलें की महिला अपने पीछे तीन लड़की एक लड़का को छोड़ कर गयी है।

Subscribe to my channel



