Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार बसनही थाना के मंगला बाजार में साला ने जीजा की दूसरी पत्नी को जान से मारने का किया प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती

बसनही थाना के मंगला बाजार में साला ने जीजा की दूसरी पत्नी को जान से मारने का किया प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

सहरसा :- सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला बाजार वार्ड 9 में बाबूलाल शर्मा ने दो शादी कर रखा है। और 5 दिन पूर्व पति से लड़ाई झगड़ा करके पहली पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसी को लेकर पहली पत्नी के भाई संतोष शर्मा देर शाम को बाबूलाल शर्मा के दूसरी पत्नी पर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला किया। जिसमें बाबूलाल शर्मा की दूसरी पत्नी संजू देवी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का पति बाबूलाल शर्मा ने बताया कि पहली पत्नी का भाई संतोष शर्मा मुझे घर में नहीं देख मेरे घर आ पहुंचा और मेरी दूसरी पत्नी को जान मारने की नीयत से धारदार दरिया से उसके गर्दन पर प्रहार कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाया गया है। जहां घायल महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उस महिला दरभंगा रेफर कर दिया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com