
*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* जीआर राईस मिल का हुआ उद्घाटन। कमिश्नर मनोज कुमार ,डीएम वैभव चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन। कमिश्नर मनोज कुमार ने कहा 300 लोगों को मिलेगा रोजगार।
*एंकर :-* सहरसा में 19 सेप्टेम्बर को शाम में जिले के बैजनाथपुर मधेपुरा रोड स्थित तिरी गांव के पास जीआर राईस मिल का कमिश्नर मनोज कुमार और जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।इस उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा,पूर्व सांसद आनन्द मोहन,जीआर राईस मिल के डायरेक्टर घनश्याम चौधरी,मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद दिखे।इस जीआर राईस मिल खुलने से तकरीबन 300 लोगों को रोजगार मिलेगा तो वहीं किसानों को भी बहुत फायदा होगा।अब किसान को धान बेचने के लिए पंजाब या हरियाणा जाना नहीं पड़ेगा।वहीं जो मजदूर पलायन कर रहे हैं रोजगार के लिए उन लोगों को भी अब यहीं रोजगार मिल जाएगा और पलायन भी रुक जाएगा।
वहीं जीआर राईस मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम कुमार ने मीडिया से कहा कि इस राईस मिल फैक्टरी में वर्ल्ड क्लास का मशीन लगाया गया है।इन मशीन की खासियत है अगर खराब धान भी भी है तो उसका भी बेहतर चावल निकाल सकता है ये मशीन।वहीं उन्होंने ये भी कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात है कि मैंने बहुत हद तक पलायन को रोका।इतनी ज्यादा खुशी हैं कि शब्दो में बयां नहीं कर सकता।जो भी मजदूर यहां से मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे जैसे पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश सब वापस मेरे फैक्टरी में काम पर लौट गए हैं काम करने।आप बोलते हैं लोग यहां से यूपी दिल्ली जाता है काम करने मैन ट्रेड उल्टा कर दिया।यहां अब दिल्ली से यूपी से इम्प्लॉई को लाया हूँ काम करने के लिए।
वहीं कमिश्नर मनोज कुमार ने कहा कि आज सहरसा में जीआर राईस मिल का उद्घाटन हुआ है।इसकी कैपिसिटी लगभग 12 टन पर आवर है।इस मिल के ऑपरेशनल होने से 300 लोगों को तो प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।साथ ही साथ अप्रत्यक्ष रूप से भी अधिक संख्यां में लोगों को लाभ मिलेगा।सबसे बड़ी बात है यहां के किसानों के द्वारा जो धन उपजाया जा रहा था और उसकी बाहर के प्रदेशों में ले जाकर उसकी मिलिंग होती थी और पैकिंग होती थी और फायनल प्रोडक्ट बेचा जाता था।अब यहीं प्रोसेसिंग होने से उसके अच्छे रेट भी मिलेंगे और निश्चित रूप से आस पास के जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा।ये सहरसा जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Subscribe to my channel



