पाकुड: जगरनाथ महतो को पुनः शिक्षा मंत्री का प्रभार दिए जाने शिक्षको में खुशी

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना चाहते हैं मुख्यमंत्री – दिलीप
पाकुड़- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा मंत्री जगरनाथ महतो को शिक्षा मंत्री का प्रभार दिए जाने से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को बधाई दी है। और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री राय ने कहा इलाज कराकर झारखंड वापस लौटने के साथ ही शिक्षकों ने जगरनाथ महतो को शिक्षा मंत्री का प्रभार देने का निवेदन मुख्यमंत्री महोदय से कर रहे थे। शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गंभीर है। हर जरुरी सुझाव पर अमल करने की योजना बनाई जा रही है।
श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय 30 जुलाई को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षा करने वाले हैं । मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि बैठक में प्राथमिक शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण के मुद्दे को भी शामिल करें। गृह जिला स्थानांतरण के मुद्दे के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किए जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि एक बार इस मुद्दे पर भी चर्चा करने से शिक्षकों का भ्रम दूर होगा और शिक्षकों में उत्साह का संचार होगा। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गृह जिला स्थानांतरण सराहनीय कदम साबित होगा।

Subscribe to my channel

