Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार सिमरी बख्तियारपुर के खमोती गांव में एक महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल सहरसा
सिमरी बख्तियारपुर के खमोती गांव में एक महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल सहरसा

रिपोर्ट विकास कुमार
सहरसा :- सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के खमोती गांव में पति पत्नी में किसी बात को लेकर घरेलू विवाद में पत्नी निशा देवी ने गुस्से में आकर चूहा मारने वाला दवाई खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। चूहा मारने वाला दवाई खाने के बाद निशा देवी की तबीयत बिगड़ने लगा तो उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल सहरसा इलाज के लिए पति के द्वारा लाया गया। जहां उस महिला का इलाज चल रहा है। हालांकि महिला अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है और महिला के परिजन और पति कुंदन कुमार कुछ भी बताने से बच रहे हैं। आपको बता दें सदर अस्पताल द्वारा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। अब पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर महिला ने जहर क्यों खाई।

Subscribe to my channel

