एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी ठोकर
एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी ठोकर

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी ठोकर, हुई मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा।
*स्टोरी :-* अज्ञात वाहन 30 वर्षीय बाइक सवार को मारी ठोकर। ठोकर लगने से युवक गंभीर अवस्था में हुआ जख्मी। अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम। मृतक जगदीश टेक्सटाईल में करता था काम।
*एंकर :-* सहरसा से बड़ी ख़बर सामने निकल कर आ रही है जहाँ बीते देर रात सहरसा से काम कर घर लौट रहे 30 वर्षीय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया।ठोकर लगने से युवक गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया।स्थानीय लोग युवक को नजदीक के महिषी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती जहाँ डॉ ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।जहाँ रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।घटना सहरसा जिले के महिषी थानां क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पम्प के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान पिता सकलदेव कामत का पुत्र कन्हैया कामत के रूप में हुई है।जिसकी उम्र तकरीबन 30 साल है और महिषी थानां क्षेत्र के महपुरा गांव वार्ड नं 10 का रहने वाला बताया जा रहा है।युवक सहरसा में जगदीश टेक्सटाईल में काम करता था और काम खत्म कर रात तकरीबन 8.17 मिनट में अपने गांव महपुरा जा रहा था जहाँ पेट्रोल पम्प के पास हादसा शिकार हो गया।

Subscribe to my channel


