Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार आनंद शर्मा जिलापदाधिकारी सहरसा। की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

आनंद शर्मा जिलापदाधिकारी सहरसा। की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

Spread the love

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)

*ANCHOR :-* जून के महीने की शुरुआत होते ही कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।इसी को लेकर आज सहरसा जिलापदाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के विकास भवन के सभागार में पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ बाढ़ को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक की।बैठक में वैसे पंचायत जहां कोशी नदी हर साल कहर बरपाती है वहाँ के मुखिया से बाढ़ कैसे बचा जाय इसका सुझाव मांगा।जिलापदाधिकारी ने अंचलाधिकारी ,राजस्वकर्मचारी को बाढ़ को लेकर कई निर्देश दिए।जिलापदाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि कोशी के बाढ़ से कैसे निपटा जाय इसके लिए बाढ़ पीड़ित पंचायत के मुखिया के साथ बैठक कर इसकी जानकारी ली गयी है।उन्होंने बताया कि सभी अंचलाधिकारी को बाढ़ से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया ।किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जाएगा।बाढ़ आश्रय स्थल के बारे में उन्होंने कहा कि बाढ़ आश्रय स्थल पूर्णरूपेण खाली रहना चाहिए ताकि बाढ़ पीड़ित बाढ़ के दिनों में वहां रह सके।जहां कटाव हो रहा है वहाँ अभियंता को अतिशीघ्र मरम्मत कर अलर्ट रहने को कहा गया है।

*बाईट :-* आनंद शर्मा जिलापदाधिकारी सहरसा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com