Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : दुग्ध उत्पादन में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित माल की ब्रान्डिग सम्बन्धी बैठक 28 जुलाई कोः-आकांक्षा राना

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 28 जुलाई 2021 को अपरान्ह 03.00 बजे जनपद मे दुग्ध उत्पादन व स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित माल की ब्रान्डिग सम्बन्धी बैठक आयोजित की जायेगी जिसके नोडल अधिकारी उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी होगे। इसी क्रम में अपरान्ह 04.00 बजे कौशल विकास के सम्बन्ध मे बैठक आहूत की जायेगी। जिसके नोडल अधिकारी जिला प्रबन्धक, कौशल विकास मिशन होगे। तथा 30 जुलाई 2021 को अपरान्ह् 5.00 बजे मिशन कायाकल्प की समीक्षा की जायेगी जिसके अन्तर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आगनबाड़ी केन्द्र, सब सेन्टर का जीर्णोद्वार के सम्बन्ध मे समीक्षा की जायेगी जिसके नोडल अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी होगे। 31 जुलाई 2021 को 6.30 बजे मनरेगा एवं प्रधानों की जांच की समीक्षा के सम्बन्ध मे बैठक आहूत की जायेगी। जिसके नोडल अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार एवं डीपीआरओ होगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com