उन्नाव योगी के जन्म दिवस पर मरीजों में फल ,दूध व बिस्किट का वितरण कर विमल द्ववेदी ने किया आमजनमानस में पौधों का वितरण कर प्लाटिक मुक्त उन्नाव की दिलायी शपथ
योगी के जन्म दिवस पर मरीजों में फल ,दूध व बिस्किट का वितरण कर विमल द्ववेदी ने किया आमजनमानस में पौधों का वितरण कर प्लाटिक मुक्त उन्नाव की दिलायी शपथ

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री एवम प्रभारी विमल द्विवेदी ने CM योगी आदित्यनाथ के 49 जन्मदिन व गुरु गोलवलकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल,बिस्कुट,दूध आदि का वितरण किया साथ ही 49 पौधों का रोपण कर जनसामान्य में भी वितरित किए ।
इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री एवम प्रभारी विमल द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक गुरु गोलवलकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें स्वयंसेवको के साथ श्रद्धांजलि दी उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पर्यवरण दिवस भी है और पूज्य गोलवलकर जी की पुण्यतिथि के साथ हिन्दू हृदय सम्राट CM योगी जी का जन्मदिन भी है हम सब उनके शतायु होने की कामना करते हैं।पर्यावरण दिवस पर उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति सदैव प्रकृति पूजक रही है वृक्षों, नदियों,पहाड़ों को भी देवी देवता मानती रही है जरूरत है विश्व सनातन संस्कृति को अंगीकार करें तभी जमीन पर पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी नही 5 जून केवल एक प्रतीकात्मक तारीख बनकर रह जायेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, वीरांगना वाहिनी अध्यक्ष उमा शुक्ला,उपाध्यक्ष शिवसेवक त्रिपाठी, युवा प्रभारी मनीषअवस्थी,महामंत्री विष्णु गुप्ता,नगरमहामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला , उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी, शशांक अवस्थी,शिवम आजाद,विमल दीक्षित, विपिन वर्मा, रेशुपंडित सहित सैकड़ो लोगो द्वारा शुभकामनाये प्रेषित की I
Subscribe to my channel


