Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार कर्ज में दिए एक लाख रुपए , वापस मांगने पर महिला के साथ की गई मारपीट व छेड़खानी, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला
कर्ज में दिए एक लाख रुपए , वापस मांगने पर महिला के साथ की गई मारपीट व छेड़खानी, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला

रिपोर्टर :- विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवार विरवार पंचायत के जजौड़ी गांव निवासी सीता देवी ने अपने ही गांव के मणिकांत मुखिया के ऊपर 1 लाख रुपए कर्ज लेने और वापस मांगने पर मारपीट सहित छेड़खानी करने की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बीते साल उक्त व्यक्ति ने मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों को पेमेंट देने के लिए एक लाख रुपए कर्ज की मांग किया था। जिन्हें वे अपने ही गांव के दो अन्य व्यक्तियों से मांग कर दी थी। अब वे पैसे मांगने जाती है , तो उन्हें टालमटोल किया जाता है। बीते दिनों जब वे कर्ज वापस मांगने गई तो उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही छेड़खानी भी की गई है। महिला थाना अध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

Subscribe to my channel

