Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा नरियार पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवकों को चोर समझ ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई
नरियार पुल के समीप एक बाइक पर सवार तीन युवकों को चोर समझ ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

विकास कुमार सहरसा बिहार रिपोर्ट
सहरसा :- मामला सहरसा थाना क्षेत्र के नारियल पुल के समीप का बताया जा रहा है जहां एक बाइक पर सवार तीन युवक को ग्रामीणों ने चोर कह कर जमकर पिटाई की है। जिसमें एक युवक राहुल कुमार भागने में सफल रहा। ग्रामीणों के द्वारा किए गए पिटाई में दो युवक घायल हो गए जिसे सदर थाने की पुलिस के द्वारा बचाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उन दोनों युवक का मेडिकल जांच किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह युवक पूर्व में भी बाइक छिनतई में जेल जा चुका है। आज भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। दोनों घायल युवक राजा कुमार और प्रीतम कुमार नरियार लताह वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।

Subscribe to my channel



