गढवा कांडी सरकोनी मे पहुचा जिला बल के जवान का शव, पैतृक गांव आते ही मचा पूरे गांव में कोहराम

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकोनी के ग्राम कर्मा सेमौरा मे रामसुंदर राम के 37 वर्षीय पुत्र सुनील राम जो झारखंड पुलिस में लातेहार जिला के आरक्षी नंबर 1093 मे पदस्थापित थे उनका मौत किसी गंभीर बीमारी की वजह से हो गई। परिजनों ने बताया कि उनका तबीयत 2 माह पहले से ही खराब चल रहा था जो हम लोगों ने रांची रिम्स मे भर्ती कराया था लेकिन उनका कोई भी दवा सेट नहीं किया। अंत में झारखंड के लाल ने रांची रिम्स में ही 25 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को शाम लगभग 4:00 बजे इस मिट्टी से सदा सदा के लिए छोड़ कर चला गया।
शव को सम्मान के साथ लातेहार जिला के जिला बल के जवान सोमरू राम एवं पुलिस के तीन अन्य जवान ने शव को पैतृक गांव लाया और अंतिम संस्कार तक शामिल रहे शव आते ही पूरे गांव में मातम छा गया और पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
मौके पर उपस्थित कांडी प्रखंड के पंचायत स्वयंसेवक जयपाल कुमार रवि, मदन गुप्ता,सिताबी कुमार,तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पूरे गांव की सहयोग से झारखंड की लाल को सोन नदी के तट पर डूमरसोता गांव के समीप अंतिम संस्कार किया गया।
Subscribe to my channel

