Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद संपूर्ण समाधान दिवस में अपर मंडलायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद

संपूर्ण समाधान दिवस में अपर मंडलायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद

Spread the love

टूंडला संपूर्ण समाधान दिवस में अपर मंडलायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद

टूंडला। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम अभिषेक कुमार ने की। अपर मंडलायुक्त ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। 104 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया।

सुबह 10 बजे से शुरू हुए समाधान दिवस में विद्युत विभाग, आपूर्ति, पुलिस, राजस्व विभाग की सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। अपर मंडलायुक्त मंजूलता ने फरियादियों की शिकायतों को सुन उनका निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाना चाहिए।

इस मौके पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसडीएम पारसनाथ मौर्य, तहसीलदार डा. संतराज, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, ईओ मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे।

आवाज इंडिया लाइव
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com