Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *दहेज के लिए सात माह की गर्भवती विवाहिता को उतारा मौत के घाट*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई – कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सोनानी खेड़ा मजरा कहचारी में एक और दहेज लोभियों ने विवाहिता जो कि सात माह की गर्भवती थी जिसको फांसी पर लटका कर मार दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था मृतका के पिता ने जब थाना कासिमपुर में तहरीर देने गये तो थाना प्रभारी ने पीड़ित को उल्टे पांव थाने से चलता कर दिया ।

थाना क्षेत्र के गांव सोनानीखेड़ा मजरा कहचारी निवासी इकबाल जिसका विवाह पहले नसरीन नीवासी गोगावां थाना संडीला की है । इकबाल ने पहली पत्नी को तलाक दिये बिना ही दुसरा विवाह परवीन पुत्री इसराज निवासी गांव मुशीराबाद थाना आसीवन से लगभग तीन वर्ष पूर्व अपनी पसंद से कर लिया था इकबाल का दुसरी पत्नी नसरीन से एक नौ वर्ष का बेटा आमिर है। और दूसरी पत्नी परवीन बानो के एक वर्ष की बेटी रताबा है । परवीन बानों सात माह की गर्भवती भी थी परवीन बानों को कुछ दिनों से लगातार दहेज में बाइक एक लाख रुपये के लिये दबाव बनाकर प्रताड़ित करता था जिसकी सूचना परवीन ने अपने परिजनों को फोन पर दी थी परिजनों ने अपनी असमर्थता जाहिर करते हुये कहा कि अभी हमारे पास देने के लिये कुछ नहीं है धीरे धीरे हम दे देंगे लेकिन दहेज के भूखे भेड़ियों ने एक न मानी और 11 अक्टूबर को सुबह संदिग्ध परिस्थित में परवीन बानों का शव घर के कमरे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे लटकता मिला जब मृतका के परिजनों की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था जब मृतका के पिता इसराज ने थाना कासिमपुर पहुंचकर अपनी बेटी की दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने की तहरीर दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह चौहान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मृतका के पिता को उल्टे पांव थाने से चलता कर दिया शव के पोस्टमार्टम होने पर मृतका के ससुराल पक्ष से कोयी भी नहीं पहुंचा यहां तक मृतका का पति भी नहीं पहुंचा शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को पुलिस ने मृतका के पिता इसराज के सुपुर्द कर दिया जिसको मृतका का पिता अपने गांव मुशीराबाद थाना आसीवन लेकर गये और अंतिम संस्कार कर दिया 13 अक्टूबर को मृतका के पिता ने थाना कासिमपुर पहुंचकर फिर से मृतका के पति इकबाल पुत्र सूबेदार व ससुर सूबेदार पुत्र बदलू सास शकूरा पत्नी सूबेदार तथा जेठ इरफान पुत्र सूबेदार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न कर हत्या की तहरीर दी है मृतका के ससूराली पक्ष बहुत ही दबंग लोग है जिसके प्रशासन नतमस्तक नजर आ रही है। मृतका के पति इकबाल सहित सात लोगों पर पहली पत्नी द्वारा भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। थाना प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com