फिरोजाबाद भाकियू टिकैत के मथुरा जनपद मे हुई समीक्षा बैठक,पदाधिकारी रहे मौजूद
भाकियू टिकैत के मथुरा जनपद मे हुई समीक्षा बैठक,पदाधिकारी रहे मौजूद

भाकियू टिकैत की जनपद मथुरा की समीक्षा बैठक बिधुत विभाग के कैंट कार्यालय मथुरा में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश मंडल जिला तहसील ब्लाक स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता रामशरण व संचालन ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल ने किया। समीक्षा बैठक के प्रभारी छोटे लाल यादव निबासी फिरोजाबाद, उपाध्यक्ष आगरा मंडल मौजूद रहे।बैठक में जनपद स्तरीय समस्याओं को सुनते हुए संगठन बिस्तार पर बिस्तार पुर्बक चर्चा हुई ।सभी बक्ताओ ने संगठन विस्तार पर बोलते हुए संगठन विस्तार को लेकर के अपने विचार प्रस्तुत किए जिसमें बुद्धा सिंह प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष व गजेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष आगरा ने संयुक्त रूप से सभी को दिशा निर्देशित करते हुए जिला अध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुवंशी को जनपद में संगठन को गति प्रदान करने हेतु 5 महीने का अल्टीमेटम दीया जिस पर जिलाध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुवंशी ने आश्वासन देते हुए जनपद की तहसीलों में संगठन विस्तार को लेकर के प्रभारी नियुक्त किए।
धीर सिंह को मांट प्रभारी ,इंद्रपाल जिला सचिब को गोवर्धन का प्रभारी, हरवीर प्रधान निवासी बाड़ोंन को महावन का प्रभारी ,अशोक प्रधान को छाता का प्रभारी नियुक्त किया गया
वही छाता में संगठन को गति प्रदान करने हेतु तहसील अध्यक्ष छाता चंद्रपाल को पदोन्नत करते हुए जिला उपाध्यक्ष मथुरा मनोनीत किया साथ ही हरीश चंद्र पुत्र वीर सिंह को तहसील अध्यक्ष छाता,हरिओम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष छाता मनोनीत किया । साथ ही मीटिंग में लगातार अनुपस्थित चले आ रहे पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता की कार्यवाही करते हुए ऐसे पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए ऊर्जावान पदाधिकारियों को मनोनीत करने हेतु खाका तैयार किया। रोडवेज़ बसों की अनियमितओ के चलते रोडवेज कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए घेराव कर रोडवेज़ के विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बलदेब के गांब बरौली तक बस चलने की मांग की गई जिस पर संबंधित अधिकारियो ने आश्वस्त कर बरौली तक बस सेवा की स्वीकृति का आश्वासन दिया। बही गोबर्धन में नहर नालों की सफाई ब्यबस्था को लेकर सिचाई विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दे अबिलम्ब निस्तारण की मांग की।
इस अबसर पर मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार,प्रबक्ता प्रतिनिधि योगेश सिंघल,मंडल सचिब द्रोणाचार्य कुंतल,मंडल सलाहकार गिर्राज परिहार,मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र गावर,जिला उपाध्यक्ष धीरी सिंह,जिला संगठन मंत्री धीरी सिंह,जिला सचिब धीरी सिंह,राकेश,हमबीर,मुकेश,तहसील अध्यक्ष मांट रोहितास,तहसील अध्यक्ष महावन चंद्रभान,तहसील महासचिब महावन सोनवीर परिहार,गिल्ला परिहार,सुरेश परिहार ,तहसील अध्यक्ष गोवर्धन राजकुमार नैन, महासचिब दयाराम, ब्लॉक अध्यक्ष बलदेब छम्मी लाल,उपाध्यक्ष मानसिंह,नीलेश कोयड,ब्लॉक अध्यक्ष नौझील चुनमुन,ब्लॉक अध्यक्ष मांट मुकेश पहलबान, प्रियांश,ब्लॉक अध्यक्ष गोबर्धन घूरेलाल शास्त्री ,अमित,प्रेमबीर,अशोक प्रधान,कैप्टन राजवीर सिंह ,राजेश चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आवाज इंडिया लाइव
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


