सहरसा बिहार 66वां BPSC की परीक्षा में सहरसा का लाल सौरभ सेतु ने लहराया अपना परचम
66वां BPSC की परीक्षा में सहरसा का लाल सौरभ सेतु ने लहराया अपना परचम

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*ANCHOR :-* बिहार में 66वां BPSC परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है जिसमें सहरसा के लाल सौरभ सेतु ने 23वां रैंक लाकर जिला सहित अपने पूरे परिवार का नाम रौशन किया है।सौरभ सेतु मूल्य रूप से सहरसा नगर परिषद क्षेत्र के पॉलिटेक्निक वार्ड नं0-34 का निवासी हैं।सौरभ सेतु के पिता संतोष चौधरी सहरसा जिला आपदा विभाग कार्यालय में वरीय लिपिक के पोस्ट पर कार्यरत है।सौरभ सेतु कोरोना काल के बाद अपने घर पर ही रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और BPSC की परीक्षा में 23वां रेंक लाकर अपना परचम लहराया है।वहीं BPSC की परीक्षा में सौरभ सेतु को सफलता मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।सौरभ सेतु की कामयाबी की खबर इलाके के लोगों को मिलने के बाद उनके घर पहुंच कर बधाइयां देने में जुटे हैं।वही सौरभ सेतु अपनी इस कामयाबी का सारा श्रेय अपने पिता को दिया है।
*BYTE :-* सौरभ सेतु, BPSC सफल अभियर्थी।

Subscribe to my channel



