चित्रकूट निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे ग्राम सचिव राहुल सिंह

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
चित्रकूट जनपद के ब्लाक पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वारा में हो रहे तालाब निर्माण कार्य को देखने मौके पर पहुंचे ग्राम सचिव राहुल सिंह खुदाई कर रहे श्रमिकों से पूछने पर पता चला उन्होंने बताया हम लोगों को समय-समय पर भुगतान मिल रहा है आज ग्राम पंचायत में बैठक भी करवाई गई गांव से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और उनके निस्तारण के लिए सचिव बोले गौशाला जिस स्थल पर है वहीं पर तालाब खुदाई का कार्य हो रहा है गौशाला निर्माण कार्य व गौवंश के रखरखाव की अच्छी व्यवस्था देखने को मिली वहीं पर एक बोर्ड लगाया गया था जिस पर सारी चीजें लिखी हुई थी लेकिन लागत धनराशि बोर्ड में अंकित नहीं थी पूछने पर पता चला जल्द ही बोर्ड में लागत धनराशि लिखवा दी जाएगी गांव के विकास कार्य को लेकर उपस्थित संबंधित लोगों से बात करने पर पता चला सभी ने बताया गांव के विकास कार्यों के लिए जो भी धनराशि शासन द्वारा प्राप्त होगी उसे हम सभी लोग गांव के विकास में लगाएंगे इस मौके पर सचिव राहुल सिंह सदस्य ग्राम पंचायत राजकुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि सरोज कुमार पंचायत मित्र रामआशरे वर्मा ग्रामीण शिवलाल यादव शीतल वर्मा सहित काफी अधिक संख्या में खुदाई कर रहे श्रमिक उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



