Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गयी

Spread the love

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उद्योग बन्धुओं द्वारा शिकायत की गयी की गैल गैस द्वारा काॅमर्शियल कनेक्शन नही दिए जा रहें। जिससे एलपीजी गैस की खपत बढ रही है, इसको गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने गेल के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि जो लोग काॅमर्शियल गैस कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक हो वह उन सभी लोंगों को कनेक्शन उपलब्ध कराऐं।
उन्होने कहा कि काॅमर्शियल गैस के कनेक्शन के इच्छुक हलवाई, दुकानदार आदि जरूरमंद ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड कर मांग कर सकते हैं, उन आवेदकों को कनेक्शन दिए जाएंे। बैठक के दौरान एसोशिएसन आफ इण्डस्ट्रिज आॅनर्स के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने शिकायत करते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र व आवासीय काॅलोनी जलेसर रोड में पेयजल व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कें, नालियां व बंद पडे़ नालें, स्ट्रीट लाइट व हाई मास्क लाइट सहित सभी अवस्थापना सुविधाओं को दुरूस्त कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूक अपनाते हुए यूपीसीडा के एक्सईएन व जेई को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह आवासीय कॉलोनी व इंडस्ट्रीज क्षेत्र में पेयजल, नाली, क्षतिग्रस्त सड़कें व नालियों सहित सभी अवस्थापना सुविधाऐं मुहैया कराऐं।

 

 

उन्होने सभी से आवाहन करते हुए कहा कि बिजली खर्च में मित्वयता से उपभोग करें। बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए बिजली की डिमांड भी बढ़ रही है, जिससे बिजली का संकट पैदा हो सकता है, इसको ध्यान में रखते हुए हम सभी को बिजली बचानी है। इसके लिए उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थों को लिखित निर्देश जारी करें कि जिस कक्ष में अधिकारी, कर्मचारी बैठे नहीं है, तो उसकी लाइट पंखा, एसी सभी बंद होना चाहिए। कम से कम एसी का प्रयोग करें। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आश

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com