चित्रकूट जिला कार्यालय में कांग्रेसियों ने भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती मनाई

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज
आज जिला कांग्रेस कार्यालय चित्रकूट में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 131वी जयंती जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में मनाई गई सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गोष्ठी का संचालन जिला सचिव यमुना प्रसाद शुक्ला ने किया जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान हम सबके लिए अनुकरणीय है भारत रत्न बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए हम सब को सर्व समाज के हित के लिए संकल्प लेना चाहिए गोष्ठी को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया बैठक में जिला सचिव कुलदीप द्विवेदी विजय मणि नरवेश सचान एवं कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष श्री चुनवाद प्रसाद जी मानवेंद्र सिंह पटेल लक्ष्मण त्रिपाठी सहित आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


